झारखंड: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया। परिषद के अनुसार, रिजल्ट DigiLocker पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,02,178 छात्र सफल रहे। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया है।
आंकड़ों के मुताबिक, 2,26,957 परीक्षार्थी फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। जबकि, 1,60,673 स्टूडेंट्स सेकंड डिविजन, जबकि 14,548 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।
श्रेणीवार परिणाम पर नजर डालें तो प्रथम श्रेणी में 2,26,957 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 छात्र तथा तृतीय श्रेणी में 14,548 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। JAC ने सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे अपना परिणाम जैक के ऑफिशियल वेबसाइट http://jac.jharkhand.gov.in DigiLocker के आधिकारिक लिंक http://results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
ऐसे देखें जैक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट:
JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
होमपेज पर “JAC 10th Result” लिंक पर क्लिक करें।
रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
मार्कशीट डाउनलोड कर लें. साथ ही प्रिंटआउट भी निकाल लें।
DigiLocker पर ऐसे देखें रिजल्ट:
DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें।
नये यूजर है तो साइनअप करें।
“Issued Documents” या “Education” सेक्शन में जाएं।
“Jharkhand Academic Council” को सेलेक्ट करें।
“Class 10 Marksheet 2026” पर क्लिक करें।
रोल नंबर/रोल कोड और पासिंग ईयर डालें और सबमिट करें।
स्क्रीन पर मार्कशीट दिख जाएगी।
इसे डाउनलोड करें या DigiLocker में सेव करें।


































