रांची के लॉज में मिला ISIS आतंकी, किया गया गिरफ्तार

0
187

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक आतंकी पकड़ाया है। झारखंड एटीएस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकी को एक लॉज से पकड़ा गया है। पकड़े गए आतंकी का नाम अशहर दानिश है। इस्लाम नगर स्थित लॉज से पकड़ा गया है।

आईएसआईएस संगठन के संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज एक मामले में दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। जिसके बाद उसके रांची में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम के साथ देर रात लॉज में रेड कर पकड़ा गया है। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here