सी.पी.राधाकृष्णन बने भारत के 17वें उपराष्ट्रपति

0
83

भारत: देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को संसद भवन में मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हुआ।

सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चली। इसके बाद शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को निर्णायक जीत मिली। उन्हें कुल 452 मत प्राप्त हुए, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार और पूर्व न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 मतों से संतोष करना पड़ा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here