रांची: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को आगामी 16 जुलाई को जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रथम सेवक-सेवायत ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य कमल ठाकुर एवं गोपाल उपाध्याय शामिल थे।
मुलाकात के दौरान, समिति के सदस्यों ने रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा से भी राज्यपाल को अवगत कराया तथा समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया।






























