बजट सत्र 2026-27 की तैयारी के लिए 27 जनवरी को अहम बैठक

    0
    76

    भारत: बजट सत्र 2026-27 से पूर्व संसद के दोनों सदनों के फ्लोर लीडरों की सर्वदलीय बैठक 27 जनवरी को होगी. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार बैठक संसद की मुख्य समिति कक्ष में होगी।

    बैठक में सदन में आने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों और विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।

    बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। 2026-27 का केंद्रीय बैठक एक फरवरी को पेश किया जायेगा। सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संबोधित करेगी।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here