झारखंड में भारी बारिश की आशंका, जारी किया गया येलो अलर्ट

0
261

झारखंड: झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। राजधानी रांची में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग ने आज गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल और बिहार का साइक्लोन सक्रिय है, जिससे इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं रांची में 8 अगस्त को बारिश की आशंका जताई गई है।

 

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश:

गोड्डा(पत्थरगामा) : 170.2 मिमी

पाकुड़ : 81.4 मिमी

दुमका : 35.3 मिमी

लातेहार: 54 मिमी

मेदिनीनगर : 10 मिमी

बोकारो : 3 मिमी

रांची : 1 मिमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here