रांची समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

0
478

रांची: झारखंड में अब मानसून का पूरी तरह आगमन हो चुका है जिसमें मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत पांच जिलों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है। रांची समेत खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। रांची में अभी 552.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य से 207 प्रतिशत ज्यादा है।

 

जिलों में येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बने दवाब एवं साइक्लोनिक सर्कुलेशन के वजह से दक्षिण व मध्य झारखंड में लगातार बारिश हो रही है जिसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, गुमला और सिमडेगा शामिल है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुई है।

 

एक व दो जुलाई को भी भरी बारिश की आशंका है। वहीं, 30 जून को रांची समेत 7 जिलों में ऑरेज अलर्ट मिली है।

 

झारखंड में सामान्य रूप से वर्षा 1030 मिमी होती है लेकिन इस वर्ष अभी तक 306.5 मिमी दर्ज की गई है जो औसत से ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here