दिल्ली : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार सुबह देवघर से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे अपने कैबिनेट सहयोगी श्री रामदास सोरेन के इलाज पर लगातार कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। रामदास सोरेन की तबीयत गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके सभी वाइटल पैरामीटर्स पर नजर बनाए हुए है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने झारखंड से डॉक्टरों की एक विशेष टीम को दिल्ली भेजा है। साथ ही चेन्नई के अपोलो अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी दिल्ली बुलाया गया है, ताकि इलाज में कोई कमी न रह जाए।
डॉ. अंसारी ने कहा
“मैं अपने परम मित्र रामदास सोरेन जी को स्वस्थ अवस्था में वापस लेकर लौटूंगा। सभी लोगों से निवेदन है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और ईश्वर से दुआ करें। हमें विश्वास है, सबकी दुआएं असर दिखाएंगी।”
महत्वपूर्ण अपील :
- बिना आधिकारिक पुष्टि के कोई भी सूचना न फैलाएं
- अफवाहों से बचें और संयम बनाए रखें
- मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर हर अपडेट सिर्फ अधिकारिक माध्यम से साझा किया जाएगा































