हलवाई समाज ने दिया बीजेपी को खुला समर्थन

0
270

पलामू जिला हलवाई समाज ने शुक्रवार को एक बैठक आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने का निर्णय लिया है।
समाज ने माननीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया है । समाज के लोगों ने माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना वोट बीजेपी के पक्ष में देने के लिए समाज के लोगों से भी अपील की है। बैठक में हलवाई समाज के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि बीजेपी को भारी बहुमत से जीतने के लिए एक टीम गठित की गई है। यह टीम हलवाई समाज के सभी लोगों के द्वारा पड़वा,तुकबेरा चेन्या में दौरा कर लोगों को प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों जानकारी देगी साथ ही उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here