रांची: रांची स्थित लोक भवन में बुधवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के नव-नियुक्त सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नवनियुक्त आयुक्तों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
समारोह में संजय सेठ, शिल्पी नेहा तिर्की, महुआ माजी और बैद्यनाथ राम सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

































