गिरिडीह: गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गिरिडीह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का शुक्रवार को मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यरवस्थान, सुरक्षा व रख-रखाव से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की। सीसीटीवी, कंट्रोल रूम व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।
उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क व सक्रिय रहने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।


































