JPSC केस में पूर्व अध्यक्ष ख्यांग्ते की बेल अर्जी

0
7

झारखंड: जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए गुहार लगाई है। उनके वकील ने CID की विशेष अदालत में बेल पिटीशन दाखिल की है।

बताते चलें कि, CID ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में एल ख्यांग्ते पर परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है। अब अदालत उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here