“सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज” का फर्स्ट लुक हुआ आउट, सबा आजाद को ऋतिक रोशन ने सराहा

0
262

निर्देशक दानिश रेंजू की आगामी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया है। यह फिल्म कश्मीर की पहली महिला प्लेबैक सिंगर, दिवंगत गायिका राज बेगम की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। फिल्म के फर्स्ट लुक में सबा आजाद और सोनी राजदान नजर आ रही हैं। बता दें कि राज बेगम को 2002 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था और वे 1950 और 60 के दशक में कश्मीर की सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक थीं।

 

कौन है फिल्म के स्टार कास्ट और रिलीज़ डेट?

फिल्म में सबा आजाद और सोनी राजदान के अलावा जैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, तारुक रैना और लिलेट दुबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ को शफत काजी और दानिश रेंजू ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म 29 अगस्त 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here