झारखंड में 13 मई को चार सीटों पर चुनाव, जनता करेगी 45 उम्मीदवारों का फैसला

0
288

देश के चौथे चरण झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू की तस्वीर साफ हो गई है। देश के लोकसभा चुनाव के दूसरा चरण कंपलीट हो चुका हैं और अब लड़ाई तीसरे फेज में पहुंच चुकी है।

कल सोमवार 29 अप्रैल को पलामू को छोड़कर अन्य तीन संसदीय सीटों में से किसी में नामांकन वापस नहीं लिया गया है। पलामू से कम्युनिस्ट पार्टी के अभय कुमार और भागीदारी पार्टी के सत्येंद्र कुमार पासवान ने नामांकन पर्चा वापस लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार सिंहभूम लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार, खूंटी से 7, लोहरदगा में 15 और पलामू लोकसभा सीट के लिए 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हुए हैं। इस सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक कराया जायेगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि पांचवें चरण के तहत झारखंड के चतरा लोकसभा सीट के लिए अबतक चार उम्मीदवार, कोडरमा से दो प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है जबकि हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अब तक एक प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

उन्होंने बताया छठे चरण के चुनाव के तहत गिरिडीह धनबाद रांची और जमशेदपुर लोक सभा सीट के लिए चुनाव सुनिश्चित किया गया है। रांची लोक सभा सीट के लिए अब तक एक प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। जमशेदपुर लोक सभा सीट के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि गिरिडीह और धनबाद लोकसभा सीट के लिए अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा अभी तक दाखिल नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here