झारखंड में तापमान का डबल खेल

0
194

झारखंड: झारखंड में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस से 4.8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

आईएमडी की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण, 26 जनवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान, हल्की कनकनी रहेगी। आज का तापमान देखें तो सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे न्यूनतम तापमान गुमला में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची व आसपास के क्षेत्रों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के इलाकों में 23 जनवरी को अधिकतम 26 व न्यूनतम 11, 24 जनवरी को अधिकतम 27 व न्यूनतम 12, 25 जनवरी को अधिकतम 27 व न्यूनतम 12 और 26 जनवरी को अधिकतम 27 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here