नववर्ष पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

0
91

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक प्रदीप यादव, विधायक जयमंगल सिंह, विधायक राम सूर्य मुंडा, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा तथा रांची की पूर्व महापौर रमा खलखो शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here