रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल पर उठाए सवाल

0
206

रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में यशस्विनी सहाय को मैदान में उतारा है। यशस्विनी सहाय, कांग्रेस कोटे से पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की पुत्री है। आज यशस्विनी सहाय ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल पर जम कर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 और 2019 के चुनाव में को जनता को लोकलुभावन सपने दिखाए थे उसे पूरा करने में कहीं न कहीं विफल नजर आए है। ऐसे में हम यह कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जी की मार्केटिंग बहुत अच्छी रही पर प्रोडक्ट फेल होता दिखा। महिलाओं की सुरक्षा की बात हो, युवाओं के रोजगार की बात हो या फिर महंगाई की बात, सभी में यह विफल हुए है।

यशस्विनी सहाय ने रांची का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड के साथ-साथ रांची इंडस्ट्रियल हब होने के कारण भी यहां जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हुआ है। उन्होंने विकास की व्यवस्था को बताते हुए कहा कि पार्टी की सीनियर नेताओं से बात करके राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच के गैप को भरने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here