प्रधानमंत्री मोदी ने की पलामू में चुनावी जनसभा, मोदी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

0
264

शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए चियांकी हवाई अड्डा पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । उन्होंने भारी भरकम भीड़ के बीच भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम के पक्ष में वोट करने की अपील किये । जनसभा के दौरान मंत्री अमर बाउरी, मेदिनीनगर विधायक आलोक चौरसिया , छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता , विश्रामपुर विधायक राम चन्द्र चंद्रवंशी,हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह , भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही , नगर निगम की प्रथम मेयर अरुणा शंकर,भाजपा नेता विनोद सिंह,जिला अध्यक्ष अमित तिवारी,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ,प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह, भाजपा महिला प्रवक्ता लवली गुप्ता,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रूपा सिंह समेत भाजपा के कई नेता कार्यकर्ताओं समेत हजारों की संख्या में जनता रहे मौजूद। इस बीच पलामू सांसद विष्णुदयाल राम,विधायक आलोक चौरसिया, विधायक भानू प्रताप साही, विधायक विधायक पुष्पा देवी , प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया ।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में हमारी जनता ने वोट कर कांग्रेस की सरकार को हटाई और बीजेपी की सरकार बनाई और फिर 2019 में बीजेपी की सरकार बनाई। हम इसके आभारी हैं। हम चाहते हैं कि इस बार भी वोट कर फिर से बीजेपी की सरकार बनाइए।
आपकी एक वोट से 500 साल ने अधूरी पड़ी अयोध्या की राम मंदिर आज पूरी हो गई । कश्मीर से 370 को आपकी एक वोट ने हटाने का काम किया ।
आपकी एक वोट ने इस नक्सलवाद और आतंकवाद को हटा दिया । कांग्रेस ने इंडिया से पाकिस्तान को लव लेटर भेजते थे।
साथ ही कहा कि ये नया भारत है घर मे घुस के मारता है । सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान में घुस कर हमने अंजाम दिया । आज पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है बचाव बचाव चिलला रहा है । इसलिए मजबूत भारत अब मजबूत सरकार चाहता है। मजबूत भारत मतलब मोदी सरकार ही है।
क्योंकि हमारी 25 वर्ष के कार्यकाल में आज तक मेरे ऊपर एक रुपये गबन करने का आरोप नही लगा । कांग्रेस , जेएमएम और राजद की सरकार ने सिर्फ धन अर्जित करने में लगे हुए है। लेकिन मोदी के पास अपना कुछ नहीं है । साथ ही मोदी ने कहा कि लोग पलामू जिला को नक्सल और पिछड़ा ज़िला कहते थे, लेकिन अब ये ज़िला पिछड़ा नही है और हमने होनहार कई अधिकारियो को पलामू में जिला का कमान संभालने को लेकर भेजा है । कहा कि अगर तीसरी
बार सरकार हमारी बनती है अपनी तीसरी कार्यकाल के दौरान 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती धूम धाम से मनाईं जाएगी जिसे पूरा देश देखेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here