CISCE ने ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org और http://results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।
इस वर्ष ICSE 10वीं की परीक्षा में लगभग 2.6 लाख छात्र शामिल हुए थे। जबकि, ISC 12वीं की परीक्षा में करीब 1.5 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
पुनर्मूल्यांकन और सुधार परीक्षा का मौका
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 मई से 4 मई 2026 के बीच पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके परिणाम जून की शुरुआत में जारी किए जाएंगे।
वहीं, सुधार परीक्षा (Improvement Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मई से 14 मई तक होगा। ये परीक्षाएं 15 जून 2026 से शुरू होंगी और इनके परिणाम जुलाई में आने की संभावना है। छात्र अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
फरवरी से अप्रैल तक हुई थी परीक्षा
ICSE 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं। जबकि, ISC 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक चली थीं।
साल 2025 का ऐसा था रिजल्ट
पिछले वर्ष ICSE 10वीं में 2,52,557 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 99.35% सफल रहे थे। वहीं, ISC 12वीं में 99,555 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 99.34% छात्र पास हुए थे।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
- आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
- ‘ICSE Result 2026’ या ‘ISC Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी एग्जाम कैटेगरी चुनें और यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा भरें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
DigiLocker पर देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए ‘Education’ सेक्शन में जाकर CISCE बोर्ड चुनना होगा और जरूरी जानकारी भरें।
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें।


































