झारखंड: वित्त सचिव (व्यय) अबु इमरान ने शनिवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं और राज्य वासियों के सुख, समृद्धि तथा विकास की कामना की। साथ ही, विभिन्न विकास योजनाओं पर भी चर्चा की।






























