हजारीबाग में विसर्जन के दौरान दो गुट में पथराव से अफरा-तफरी

0
176

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतू ग्राम में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान, शनिवार को भारी हंगामा हो गया। विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प और पथराव में तब्दील हो गया। इस घटना में कई स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी व जवान भी चोटिल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सरस्वती माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान, किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगेm

झड़प की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उग्र भीड़ ने उन पर भी पथराव कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here