मौसम के बदले मिजाज ने झारखंड वासियों को दी राहत की सांस

0
307

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर बदला अपना मिजाज.सोमवार की बात करें तो झारखंड के कई जिलों में अचानक से शाम के समय बारिश और बादल की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली.एक तरफ जहां झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश हुई तो वहीं कई जिलों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया.अब मौसम का ठंडा लोगों के लिए राहत की सांस लेने जैसा है। गर्मी से लोगों को राहत मिली. वहीं हीट वेव से भी लोग छुटकारा पा चुके हैं.झारखंड के पिछले 24 घंटे में मौसम की बात की जाए तो कुल मिलाकर मौसम ठंडा ठंडा कूल कूल ही रहा. वहीं यदि अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला जिला का 45.1 और सबसे कम तापमान डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जहां 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here