रांची में चेन छिनतई करने वाला को किया गया गिरफ्तार एवं सोना बरामद

0
159

रांची: शहर में बढ़ रही चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास 11 सितंबर को एक महिला से बाइक सवार अपराधी ने सोने की चेन छीन ली थी।

पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी मो. असरुद्दीन अंसारी को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने रांची के विभिन्न इलाकों में 12-14 वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने जेवेलर पप्पु सोनार को भी गिरफ्तार किया, जो छिनतई का सोना खरीदता था। पुलिस ने पीड़िता की चेन सहित कुल 30.08 ग्राम सोना बरामद किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here