CBSE 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 मई से, एडमिट कार्ड जारी

0
13

education: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 15 मई 2026 से आयोजित की जाएंगी। सभी संबद्ध स्कूल अपने छात्रों के एडमिट कार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE ने स्कूलों और विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को सुबह 10:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि मौसम और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

बोर्ड के अनुसार, सभी छात्रों को निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ ही, स्कूल पहचान पत्र और CBSE द्वारा जारी एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी होगा। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

CBSE ने छात्रों को सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने या किसी प्रकार की सामग्री साझा करने से भी बचने की हिदायत दी है। बोर्ड ने कहा है कि व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर परीक्षा सामग्री साझा करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

इसके अलावा, परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों को सेंटर सामग्री डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। निजी अभ्यर्थी भी आज से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने सभी संबंधित पक्षों से परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here