Bigg Boss 20: बड़ा अपडेट, कंटेस्टेंट्स की लिस्ट ने बढ़ाई हलचल

0
14

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। खबरों के मुताबिक, शो की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और एक बार फिर सलमान खान होस्ट की भूमिका में नजर आ आएंगे। इसी बीच शो के कंटेस्टेंट्स और प्रीमियर से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान सितंबर के तीसरे सप्ताह से शो की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। माना जा रहा है कि 21 सितंबर के आसपास नए सीजन का आगाज हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘बिग बॉस 20’ के लिए कई सोशल मीडिया और टीवी सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में फैसल शेख, रिधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, आवेज दरबार और उर्फी जावेद जैसे चर्चित नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इन सभी की सोशल मीडिया पर मजबूत फैन फॉलोइंग है, जिसके चलते इनके नामों की चर्चा तेज हो गई है।

संभावित सूची में शामिल कुछ चेहरे पहले भी बिग बॉस से जुड़ चुके हैं। आवेज दरबार शो के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। जबकि, उर्फी जावेद बिग बॉस OTT में नजर आई थीं। ऐसे में, उनकी वापसी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकती है।

फिलहाल शो के निर्माताओं की ओर से किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। सामने आए सभी नाम मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं पर आधारित हैं। इसके बावजूद संभावित कंटेस्टेंट्स की यह सूची फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ाने का काम कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here