सनी देओल की फिल्म पर बड़ा अपडेट, ‘गबरू’ पर ब्रेक

0
13

फिल्म: एक्टर सनी देओल इन दिनों कई बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं। साल 2026 की शुरुआत में उनकी फिल्म 2 बॉर्डर 2 रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद, उनकी अगली फिल्म गबरू मार्च में आने वाली थी। लेकिन, इसे मई तक टाल दिया गया। अब खबर है कि मई में भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी।

क्यों टली गबरू की रिलीज?

पहले मेकर्स 8 मई को फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे थे, लेकिन धुरंधर 2 की वजह से इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। इस फिल्म के चलते कई अन्य फिल्मों की डेट्स भी आगे-पीछे हुई, जैसे भूत बगंला और Toxic मेकर्स को लगा कि इतने बड़े क्लैश के बीच ‘गबरू’ को थिएटर्स में सही मौका नहीं मिलेगा, इसलिए उन्होंने रिलीज टालने का फैसला किया।

शूटिंग और तैयारी की अपडेट

सनी देओल इस समय अपनी एक और फिल्म एंटोनी की शूटिंग गोवा में कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अगले महीने मुंबई लौटेंगे, जिसके बाद ‘गबरू’ की नई रिलीज डेट फाइनल की जाएगी। फिल्म का पहला कट भी लगभग तैयार है और मेकर्स इसे जल्द ही सिनेमाघरों में लाने के लिए तैयार हैं।

सलमान खान का कैमियो बढ़ा रहा एक्साइटमेंट

फिल्म को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि इसमें सलमान खान के कैमियो की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए कुछ सीन और एक गाना भी शूट किया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

अब कब रिलीज होगी ‘गबरू’

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गबरू’ अब जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकती है। सनी देओल खुद भी चाहते हैं कि फिल्म जल्द से जल्द दर्शकों के सामने आए, क्योंकि उन्हें इसमें अपना किरदार बेहद पसंद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here