रांची के जमीन कारोबारी की हत्याकांड पर बड़ा खुलासा

0
83

झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया, जो देखते ही देखते मुठभेड़ में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि, मंगलवार को पंडरा ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सत्यम पाठक को शूटर और विजय टेटे को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here