देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित सभी 18 दानपात्रों को शुक्रवार को मंदिर प्रशासन की मौजूदगी खोला गया।
दानपात्रों में मिली राशि की गिनती में कुल 15,53,215 रुपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा दान स्वरूप नेपाली मुद्रा 1,525 रुपए, एक अमेरिकी डॉलर व 10 दिरहम भी मिले हैं।






























