मनोरंजन: अक्षय कुमार की अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लंबे समय से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ था। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है।
अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसमें इस बार भी एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। 15 मई 2026 को मेकर्स ने फिल्म का 1 मिनट 30 सेकंड का टीजर जारी किया। टीजर में कॉमेडी, एक्शन और मस्ती का भरपूर तड़का देखने को मिलता है।
कॉमेडी का जबरदस्त अंदाज
टीजर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षय कुमार एक बार फिर दर्शकों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वीडियो में कई मजेदार सीन और हल्के-फुल्के एक्शन मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।































