रांची में मिलावटी पनीर का भंडाफोड़, रातू रोड की मां डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा

0
7

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र में गुरुवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘मां डेयरी’ में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में संदिग्ध नकली पनीर के साथ उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला पाम ऑयल, केमिकल और अन्य संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र की कुछ डेयरियों में मिलावटी सामग्री से पनीर तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है।

छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने बरामद पनीर और अन्य सामग्रियों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पनीर की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद, संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ FSSAI के प्रावधानों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर डेयरी को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here