झारखंड: मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। राज्यभर में 10 हजार से अधिक पुलिस जवानों, 6 हजार से अधिक होमगार्ड जवानों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (RAP/RAF सहित) की सात कंपनियों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगाया जाएगा और पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन एवं वीडियो कैमरों से की जाएगी।

































