रांची में खेलगांव के पास स्कूल बस ने ले ली युवती की जान

0
459

रांची: राजधानी रांची के खेलगांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार युवती को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी और कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here