रांची: रांची के करमटोली तालाब के पास स्थित बार एंड रेस्टोरेंट LEVEE TAVERN में मंगलवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच वहां धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस घटना में LEVEE TAVERN के सामने का एक हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।






























