देवघर के बाबा धाम में पहली सोमवारी पर 2 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शिवभक्तों का जनसैलाब

0
8

देवघर: सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी है। जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार की शाम तक दो लाख से अधिक शिवभक्तों के देवघर पहुंचने का अनुमान है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम जलार्पण के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कराया जा सके।

हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा देवघर गूंज रहा है। पहली सोमवारी को देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। प्रशासन का अनुमान है कि दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के आंकड़े को पार कर सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here