राज्य सरकार ने ED केस में जमानत के बाद हटाया छवि रंजन का निलंबन

0
119

राँची: राँची के पूर्व उपायुक्त (डीसी) छवि रंजन के लिए लंबे समय बाद राहत की खबर आई है। राज्य सरकार ने उनका निलंबन आदेश रद्द करते हुए 14 अक्टूबर 2025 से प्रभावी रूप से सस्पेंशन समाप्त कर दिया है। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।

छवि रंजन ने हाल ही में राज्य सरकार से निलंबन समाप्त करने का अनुरोध किया था, जिस पर विचार करते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार, सस्पेंशन हटने के बाद अब जल्द ही उनकी नई पदस्थापना किसी विभाग में की जा सकती है। बता दें कि छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लैंड स्कैम से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वे अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर रिहा हुए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here