राँची: राजधानी राँची की बदलती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नयी तकनीकी स्वच्छता कॉर्पोरेशन ने 100 नये वाहनों को सड़क पर उतारा। सभी वाहन (इवी व सीएनजी) से लैस हैं। इस मौके पर सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार एवं श्री निकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को कार्य हेतु रवाना किया।
पूर्व में कंपनी के पास कचरा उठाने के लिए 250 वाहन थे, जो अब बढ़कर 350 हो गए हैं। सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने नागरिकों से अपील की है कि सभी घरों और दुकानों में डस्टबिन रखें तथा गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
निगम की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 या 9204822445 पर संपर्क कर सकते हैं।
































