नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा वोट काटे गए हैं, जिसके उन्होंने कुछ सबूत भी सार्वजनिक किए।
हाइड्रोजन बम अभी आने वाला है
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम अभी आने वाला है। उन्होंने इसे देश के युवाओं को जागरूक करने का एक और कदम बताया और कहा कि यह खुलासा इस बात का प्रमाण है कि भारत में चुनावी प्रक्रिया को किस तरह से प्रभावित किया जा रहा है।
कर्नाटक में वोट काटने के लगाए जा रहा आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोट काटने के आरोप लगाए। कहा कि वहां कम से कम 6,018 वोट हटाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि हमें नहीं पता कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कुल कितने वोट हटाए गए, लेकिन यह संख्या 6,018 से कहीं अधिक हो सकती है।
उन्होंने एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की कहानी साझा की, जिसने संयोग से यह गड़बड़ी पकड़ी। BLO ने देखा कि उसके चाचा का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था। जब उसने जांच की तो पाया कि यह काम उसके पड़ोसी के नाम से दर्ज था। जब BLO ने पड़ोसी से पूछा तो उसने कहा कि उसने कोई वोट नहीं हटाया यानी जिस व्यक्ति का वोट हटाया गया और जिसके नाम से हटाया गया दोनों को इस बारे में कुछ नहीं पता था। इसका मतलब है कि कोई और ताकत इस प्रक्रिया को हाईजैक कर रही है।
कांग्रेस वोटर्स के नाम हटाने के लिए रचा गया साजिश
राहुल ने कहा कि अलंद में मतदाताओं के नाम पर 6018 आवेदन दाखिल किए गए। जिन लोगों ने ये आवेदन दाखिल किए, उन्होंने वास्तव में इन्हें कभी दाखिल ही नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके ये आवेदन स्वचालित रूप से दाखिल किए गए। कर्नाटक के बाहर विभिन्न राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल अलंद में मतदाताओं को हटाने के लिए किया गया और यह कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाकर किया गया।





























