झारखंड में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

0
218

झारखंड: झारखंड में बारिश का दौर फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

गुरुवार को मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर 20 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी। वहीं 29 अगस्त को कोडरमा, गिरिडीह, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा 30 और 31 अगस्त को राँची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, पलामू और गुमला में भी वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here