भारत: हाल ही में एक यूजर ने दावा किया की टिकटोक की वेबसाइट एक्सेस कर पा रही है। उसी के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह भी फैल गया कि भारत सरकार ने टिकटोक पर बैन हटा दिया है और यह हकीकत कुछ और ही है, टेक्नोलॉजी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने या साफ बयान में जारी किया कि भारत सरकार ने टिकटोक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं दिया है एवं मंत्रालय ने इन खबरों को झूठ और भ्रामक बताया जिसके साथ यह स्पष्ट किया की टिकटोक एप अभी भी प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।
जून 2020 में भारत सरकार ने टिकटोक समेत 59 चीन के एप्स पर रोक लगाया था जिसके कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और डाटा प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं थीं और इस पर सरकार ने यह भी कहा था कि यह ऐप्स भारतीय यूजर्स का डाटा चीन के सर्वर तक भेज रहे हैं और इससे भारत की संप्रभुता को खतरा है। फिर ठीक उसी समय गलवान घाटी में भारत चीन के बीच तनाव भी काफी चरम सीमा पर था।



























