रेसिपी: पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन जब इसमें देसी तड़का मिल जाए तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है। इस बार हम आपके लिए लाए हैं Paneer Cheese Pizza Recipe — जिसमें पनीर की मसालेदार फ्लेवर, पिघला हुआ चीज़ और रंग-बिरंगी सब्ज़ियों का मज़ा एक साथ मिलेगा।

सामग्री (2-3 लोगों के लिए)
- पिज़्ज़ा बेस – 1 (बाज़ार से खरीदा हुआ या घर का बना)
- पिज़्ज़ा सॉस – ½ कप
- पनीर क्यूब्स – ¾ कप (हल्का भुना या मेरिनेटेड)
- मोज़रेला चीज़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- प्याज़ – ½ (लंबी कटी हुई)
- शिमला मिर्च – ½ (लंबी कटी हुई)
- टमाटर – ½ (बीज निकालकर कटा हुआ)
- ओरेगानो – 1 चम्मच
- चिली फ्लेक्स – ½ चम्मच
- ऑलिव ऑयल या मक्खन – 1 चम्मच
- वैकल्पिक: रेड चिली सॉस या हरी चटनी
बनाने की विधि
1. ओवन को 220 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
2. पिज़्ज़ा बेस पर समान रूप से पिज़्ज़ा सॉस फैलाएं।
3. सबसे पहले आधा चीज़ डालें, फिर उस पर पनीर, प्याज़, शिमला मिर्च और टमाटर रखें।
4. अब बाकी चीज़ डालकर ऊपर से ओरेगानो और चिली फ्लेक्स छिड़कें।
5. हल्का ऑलिव ऑयल या मक्खन ऊपर से डालें।
6. 10–12 मिनट तक बेक करें जब तक चीज़ सुनहरा और बबल्स न बनाने लगे।
7. गरमा-गरम पिज़्ज़ा को स्लाइस में काटकर परोसें।
सर्विंग टिप
पिज़्ज़ा को ताज़ा हरे धनिये से गार्निश करें या ऊपर से पुदीना चटनी की हल्की ड्रिज़ल डालें। इससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाएगा।





























