रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई की रात उन्हें तेज सिरदर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर और पहले से बेहतर है। यदि ऐसे ही सुधार जारी रहा, तो 3 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, विधायक की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी टेस्ट रिपोर्ट संतोषजनक हैं। इस बीच, विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर गढ़वा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर मेडिका अस्पताल पहुंचे और अनंत प्रताप देव से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करने की अपील की।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here