हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। मंडी जिले में सोमवार देर रात बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मच गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई वाहन भूस्खलन के चलते मलबे में दब गए हैं।

सबसे अधिक प्रभावित इलाके जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र रहे, जहां ज़बरदस्त भूस्खलन ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सड़कों पर मलबे का अंबार लग गया है और यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मंडी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गई हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख जताया है और प्रभावित रिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आगामी 48 घंटों तक भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। बारिश के इस कहर ने एक बार फिर पहाड़ों की नाज़ुक स्थिति और पर्यावरणीय चुनौतियों की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here