रांची: बरियातू पुलिस ने एक बहुत ही बड़ी कार्रवाई की है जिसमें रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े गिरोह का खुलासा किया गया है। इस में शामिल 14 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो बिहार के विभिन्न जिलों से आकर रांची में साइबर ठगी कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी में कौन-कौन शामिल
केशव कुमार (19), आलोक बलजीत (20), सुमित कुमार(21),दिलीप कुमार(27), लव कुमार(24), नितीश कुमार(19), अजय कुमार(23), सुबोध कुमार(25), कृष्ण कुमार(19), साजन कुमार(19), अरुण यादव(25), पंकज कुमार(21), विवेक कुमार(22) और रोशन कुमार(28) को पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि यह आरोपी मुजफ्फरपुर पूर्णिया सुपौल और सहरसा जैसे बिहार के अलग-अलग जिलों से आकर साइबर ठगी कर रहे थे।
गैजेट्स और एटीएम कार्ड का जखीरा हुआ बरामद
बरियातू पुलिस की टीम ने इन साइबर अपराधियों से 5 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और 90 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। यह सारे डिवाइस ऑनलाइन ठगी और फर्जी बैंकिंग गतिविधियों के इस्तेमाल से किए गए हैं।
डीआईजी शहर रांची एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को यह जानकारी दिया है कि यह युवक ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के जरिए सीधे-साधे लोगों को ठगते हैं और उनसे बड़ी रकम कमाते हैं। इनका नेटवर्क सिर्फ झारखंड राज्य में नहीं बल्कि राज्य के बाहर भी फैला हुआ है।






























