अंबानी-अडानी को किया पीछे, जानिए कौन है वो शख्स

0
131

गुजरात: अब भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट खरीदने वाला शख्स कोई अरबपति नहीं बल्कि गुजरात का एक आम आदमी है। जब बात लक्जरी की आती है तो सबसे पहले हमे अंबानी व अदानी जैसे दिग्गज उद्योगपति का ही नाम याद आता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट का रिकॉर्ड अब किसी बड़े उद्योगपति नहीं बल्कि अहमदाबाद के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के नाम से है।

 

“007” नंबर प्लेट

अहमदाबाद के रहने वाले आशीष पटेल ने 34 लाख रुपए में यह 007 वाली वीआईपी नंबर प्लेट लेकर रिकॉर्ड तोड़ा है जो जेम्स बॉन्ड की फिल्मों से प्रेरित है। इस नए नंबर प्लेट को उन्होंने अपने नए 39.5 लाख रुपए की टोयोटा फॉरच्यूनर कार में लगवाया है।

 

आशीष पटेल ने बताया कि वे बचपन से ही जेम्स बॉन्ड के फैन रहे है और उसी को देखते हुए 007 नंबर प्लेट लगाना उनका सपना था और यह नंबर प्लेट उन्होंने एक नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाकर हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here