भारतीय रेल: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए 1 जुलाई से नए बदलाव करने की घोषणा किए है जिनका असर सीधे यात्रियों के जेब पर पड़ेगी एवं यात्री प्रक्रिया पर।
तत्काल पर सख्त वेरिफिकेशन
यात्रियों के तत्काल टिकट की बुकिंग पर अब उन्हें सख्त वेरिफिकेशन प्रतिक्रिया से गुजरना होगा। भारतीय रेलवे ने पहचान पत्र की पुष्टि प्रक्रिया को मजबूत किया है जिससे अब फर्जी बुकिंग व दलालों पर कड़ी कदम उठाई जाएगी।
जेब होगी ढीली
रेलवे ने किरायों में बढ़ोतरी की है जो विशेष मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में की गई है। यही वजह है कि रेल से यात्रा करने पर अब जेब थोड़ी ज़्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
8 घंटा पहले मिलेंगे रिजर्वेशन चार्ट
पहले जहां ट्रेन के प्रस्थान से 4 घंटे पहले रिलीज होने वाली रिजर्वेशन चार्ट अब 8 घंटा पहले ही रिलीज हो जाएगी जिससे यात्रियों को उनके सीट की जानकारी पहले ही मिल जाएगी।
रेलवे ने यह दावा किया है कि यह बदलाव यात्रियों के सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है और चार्ट की प्रक्रिया में हुई बदलाव से पारदर्शिता बढ़ेगी और टिकट दलालों पर रोक लगेगी।





























