रांची: रांची के सदर अस्पताल में अब महिलाओं के लिए एक नई पहल की गई है जिसके लिए रविवार को “वीनस डीआरवी प्लस” डिजिटल मैमोग्राफी मशीन की शुरुआत की गई है एवं यह मशीन रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा दान की गई है। मशीन की कीमत 45 लाख रुपए है। इसका उद्घाटन रोटेरियन बिपिन चाचन, शिल्पी चाचन,सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार व अन्य गणमान्य लोगों ने किया।
अब कम खर्च में मिलेगी उत्तम सुविधा
रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट “आरोग्यम- बॉटलिंग ब्रेस्ट कैंसर” के द्वारा एक ऐसी मशीन लगाई गई है कि महिलाओं को सिर्फ 1100 रुपए में अब जांच की सुविधा मिलेगी एवं बीपीएल और आयुष्मान कार्डधारी महिलाओं को सेवा पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी।
मशीन की खासियत
यह मैमोग्राफी मशीन फुल फील्ड डिजिटल मैमोग्राफी (FFDM) की तकनीक पर आधारित है। महज 10 सेकंड के अंदर यह मशीन हाइ क्वालिटी इमेज देती है व जांच के दौरान दर्द न होने के लिए मशीन में विशेष कंप्रेशन पैडल लगे है जो शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान में मददगार है।































