आखिर क्यों कि गई ममता से इस्तीफा की मांग

    0
    92

    कोलकाता लॉ कॉलेज : कोलकाता के प्रतिष्ठित साउथ लॉ कॉलेज में 25 जून की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना ने न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कॉलेज परिसर में किसी कार्य से आई थी, तभी कुछ लोगों ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

     

    भाजपा नेता संबित पात्रा का ममता सरकार पर निशाना

    घटना के बाद देशभर से कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. संबित पात्रा ने इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता है और ममता बनर्जी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीड़िता और राज्य की जनता से माफी मांगने की भी मांग की है।

    यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और जल्द कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here