आज 11 जून को आकाश में एक सुंदर और दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी – स्ट्रॉबेरी मून। यह पूर्णिमा चांद रात को विशेष रूप से मनमोहक बनाएगी। इस चंद्रमा को कुछ देशों में हॉट मून, रोज मून या मीड मून भी कहा जाता है।
*कब और कहां देखें?*
अमेरिका के न्यूयॉर्क में यह चंद्रमा सुबह 3:44 बजे (स्थानीय समयानुसार) दिखाई देगा। इस बार का स्ट्रॉबेरी मून माइक्रो मून भी होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूर होगा और आकार में सामान्य से छोटा और हल्का धुंधला नजर आएगा।
*क्या है माइक्रो मून?*
माइक्रो मून तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी से अपनी अधिकतम दूरी पर होता है, जिससे यह छोटा और कम चमकदार दिखाई देता है। यह एक दुर्लभ और आकर्षक खगोलीय घटना है जिसे देखना रोमांचक होगा।
























