उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच में सुहेलदेव स्मारक का उद्घाटन किया और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर योगी ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
*विदेशी आक्रांताओं के महिमामंडन पर हमला*
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में विदेशी आक्रांताओं के महिमामंडन को लेकर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद किया जाना चाहिए। योगी ने कहा कि राजा सुहेलदेव ने 20-25 हजार सैनिकों के साथ डेढ़ लाख सैनिकों वाले सालार गाजी मसूद के छक्के छुड़ाये थे।
*सालार गाजी मसूद के मेले पर प्रतिबंध*
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजी सालार मसूद के नाम पर लगने वाले मेले पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेला लगना चाहिए, गाजी सालार मसूद के नाम पर नहीं। योगी ने कहा कि दशकों से यह मांग हो रही थी कि सालार गाजी की पूजा नहीं होनी चाहिए।
*जिन्ना के महिमामंडन पर भी हमला*
योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जिन्ना के महिमामंडन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं, उनसे हम पूछना चाहते हैं कि सरदार पटेल का महिमा मंडन नहीं, लेकिन जिन्ना का महिमा मानदंड करते रहे।

























