भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर का खिताब अपने नाम किया।
*रिजल्ट कैसे देखें:*
1. jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
2. ‘Announcements’ सेक्शन में दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें।
4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और रैंक कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
*जोसा काउंसलिंग:*
3 जून 2025 से जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र IIT, NIT, IIIT और GFTI जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।
*कटऑफ में कमी:*
इस बार जेईई एडवांस्ड की कटऑफ में लगभग 30% की कमी आई है। ओवरऑल कटऑफ पिछले वर्ष के 109 से घटकर इस बार 76 रह गई है।






























